फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eternals: रेड कार्पेट पर दिखा बॉलीवुड हस्तियों का जलवा, कबीर खान और मिनी माथुर के अलावा ये सितारे भी आए नजर

Mon, 01 Nov 2021 01:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इटर्नल्स के रेड कार्पेट प्रीमियर पर पहुंची बॉलीवु़ हस्तियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वल स्टूडियो की दीवाली एंटरटेनमेंट 'इटर्नल्स' मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 25वीं फिल्म है। इस फिल्म में 10 नए सुपरहीरो दुनिया के सामने आए हैं जिन्हें पर्दे पर पहले कभी नहीं देखा गया। पांच नवंबर यानि दीवाली के अगले दिन यह फिल्म रिलीज होगी। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। हाल ही में एक विशेष रेड कॉर्पेट प्रीमियर आयोजित किया गया था जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

रेड कार्पेट पर दिखा बॉलीवुड सितारों का जलवा

कबीर खान, मिनी माथुर, जिम सरभ, कुबरा सैत, विजय वर्मा जैसे कई कलाकार रेड कार्पेट पर अनोखे अंदाज में नजर आए। साथ ही वह फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित दिखे। उनकी तस्वीरे भी खूब पसंद की जा रही हैं। ‘इटर्नल्स’ की रिलीज जैसे जैसे करीब आती जा रही है, इस फिल्म के जरिये एमसीयू से जुड़ने जा रहे किरदारों और कलाकारों दोनों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
कबीर खान,कुब्रा सेत, जिम सरभ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान जहां कबीर और मिनी हमेशा की तरह  मस्ती के अंदाज में नजर आए तो वहीं कुब्रा सेत और जिम सरभ ने भी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। फिल्म की बात करें तो एमसीयू के प्रशंसकों और इसकी कहानियों व फिल्मों का लगातार अनुसरण करते रहे दर्शक भी जानना चाहते हैं कि आखिर ये ‘इटर्नल्स’ कौन हैं? क्या वे एवेंजर्स से भी ज्यादा शक्तिशाली हैं? फिल्म ‘इटर्नल्स’ को लेकर अभी से फैंस थ्योरीज और अनुमानों का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘इटर्नल्स’ की कहानी के बारे में खोजबीन करने पर पता चला है कि ये सितारों से परे कई सुपरहीरो का एक समूह है जिन्होंने मनुष्य के अस्तित्व की शुरुआत से पृथ्वी की रक्षा की है। जब गुमनाम हो चुके विशालकाय जीव डेविएंट्स रहस्यमय तरीके से लौटते हैं तो मानवता की रक्षा के लिए ‘इटर्नल्स’ एक बार फिर एकसाथ आने के लिए मजबूर होते हैं। ये अलग अलग पहचान वाला एक शक्तिशाली ग्रुप है और इनमें थिंकर्स और फाइटर्स का भी संतुलन है। इनमें एक सी कॉस्मिक एनर्जी है, जो हर हीरो के भीतर विभिन्न शक्तियों के रूप में प्रकट होती है। जब वे एक साथ काम करते हैं तो ये शक्तियां एक-दूसरे की ताकत को बढ़ा देती हैं। और, जब वे ऑफड्यूटी होते हैं, तो वे किसी भी अन्य डिसफंक्शनल फैमिली ग्रुप की तरह काम करते हैं।

4 of 5
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘इटर्नल्स’ में जेम्मा चेन, रिचर्ड मैडेन, कुमैल नानजियानी, लिया मैकहग, ब्रायन टायरी हेनरी, लॉरेन रिडलॉफ, बैरी केओघन, डॉन ली, किट हरिंगटन के साथ सलमा हायेक और अकादमी पुरस्कार विजेता एंजेलिना जॉली प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए इस साल के ऑस्कर्स में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीतने वाली क्लो झाओ ने इसका निर्देशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘इटर्नल्स’ फिल्म एमसीयू में अब तक के नए किरदारों की सबसे बड़ी कास्ट है। एक मायने में यह अनूठा भी है क्योंकि ग्रुप में जितने पुरुष हैं उतनी ही महिलाएं भी हैं और यह अब तक का सबसे इंटरनेशनल और विविधता वाले कलाकारों का एक साथ आना भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें