वेनम लेट देयर बी कारनेज
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
उधऱ, सोनी पिक्चर्स की फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ भी पीछे नहीं है। टॉम हार्डी स्टारर इस फिल्म का कमाल भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। ये फिल्म दुनिया भर में बीते सप्ताहांत तक 400 मिलियन डॉलर कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने बीते सप्ताहांत अमेरिका के बाहर 53 देशों में 21.4 मिलियन डॉलर कमाते हुए अपनी ओवरसीज कमाई का आंकड़ा 205.4 मिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया है। फिल्म की कुल कमाई अब 395.8 मिलियन डॉलर हो चुकी है। और इस हफ्ते ये 400 मिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म अब भी कई देशों में रिलीज होनी बाकी है। फिल्म की अमेरिका से बाहर अब तक सबसे ज्यादा कमाई रूस, मेक्सिको, ब्रिटेन, कोरिया और ब्राजील में हुई है।