अक्वामैन पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अब इस फिल्म की सीक्वेल फिल्म ‘अक्वामैन एंड द लास्ट किंगडम’ के रूप में बनने जा रही है। इस फिल्म में अपने आकर्षक लुक को जैसन मोमोओ ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। फिल्म से दो तस्वीरें मोमोआ ने जारी की हैं। पहली फोटो में वह हरे और केसरिया रंग के सूट में दिखते हैं और यह तस्वीर पहली फिल्म की याद दिलाती है। जबकि दूसरी तस्वीर कुछ अलग है। इस तस्वीर में मोमोआ ने काले रंग का सूट पहना है और ये कहानी में आने वाले नए मोड़ की तरफ भी इशारा करती है। मोमोआ ने इस तस्वीर के बारे में लिखा, ‘सेकंड राउंड, मोर एक्शन!’