फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप गन: इस फिल्म ने युवाओं में भरा ऐसा देशप्रेम, सेना में भर्ती के लिए आ गए 20 हजार आवेदन

Sat, 10 Apr 2021 10:49 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टॉप गन फिल्म में अभिनेता टॉम क्रूज - फोटो : File

हॉलीवुड प्रशस्ति प्राप्त अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन’ 1986 में रिलीज हुई वो फिल्म थी, जिसने ताबड़तोड़ कई रिकॉर्ड धाराशायी किए थे। तीन दशक से ज्यादा 35 साल बाद इसकी अगली कड़ी 'टॉप गन: मेवरिक' 1 जुलाई 2021 में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सामने आ गया था।

विज्ञापन

2 of 7
Top Gun - फोटो : Social Media

यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है, जिसने कई इतिहास रच दिए थे। खास बात तो यह थी कि अमेरिकी नौसेना ने टॉम क्रूज और निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर को फिल्म बनाकर नौसेना के प्रति उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए नौसेना पायलट का सम्मान दिया था, जो अब तक 34 बार दिया गया है और टॉम क्रूज को 35वें व जेरी ब्रुकहाइमर को 36वें नौसेना पायलट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

3 of 7
Top Gun - फोटो : Social Media
इतना ही नहीं दोनों सार्वजनिक रूप से इस सम्मान का उपयोग भी सकते थे। उन्हें उसी सम्मान से नवाजा गया था जो एक वास्तविक नौसेना पायलट को दिया जाता है। बता दें फिल्म 'टॉप गन' ने रिलीज होते ही न सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि अमेरिकी फौज के एक 'सीक्रेट मिशन' को पूरा कर भी इतिहास रच दिया था। फौज का सीक्रेट मिशन नागरिकों में देशभक्ति के जज्बे को बढ़ावा देना था, जिसे फिल्म के माध्यम से पूरा किया गया।

4 of 7
Top Gun - फोटो : Social Media
इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया है। उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' ने लोगों के बीच इस कदर देशभक्ति का जोश भर दिया था कि नागरिकों में नेवी में भर्ती होने का एक अलग ही जुनून देखा गया था। लोगों में सेना में भर्ती होने की ऐसी ललक जगी थी कि सिनेमा हॉल के बाहर उनकी भर्ती के लिए काउंटर तक खोलने पड़े थे। टाइम पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'टॉप गन' की सफलता को भुनाने के लिए नौसेना ने बड़े सिनेमाघरों में रिक्रूटमेंट बूथ तक स्थापित कर दिए थे। उस साल सेना के पास सबसे ज्यादा आवेदन आए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक उस दौरान नेवल एविएटर्स की तादत में करीब 500 फीसदी का इजाफा हुआ था। बस फिर क्या था। फिल्म ने ऐसा जुनून भर दिया कि देखते ही देखते अमेरिकी सेना में सालभर के अंदर सैनिकों की संख्या 20 हजार ज्यादा बढ़ गई थी। इनमें सबसे अधिक 16 हजार भर्तियां नौसेना में हुई थीं। इसकी जानकारी अमेरिकी नौसेना की पत्रिका 'प्रोसीडिंग्स' में दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
Top Gun - फोटो : Social Media

140 मिलियन डॉलर्स यानी 964 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म की पटकथा और निर्देशन तो जबरदस्त था ही एक्शन सीन्स भी हैरतअंगेज कर देने वाले थे। इसके लिए टॉप क्रूज ने कड़ी मेहनत भी की थी। सारे एक्शन उन्होंने खुद किए थे। बताया जाता है कि इस फिल्म के निर्माण के तहत अमेरिकी नेवी की बारीकियों को समझने के लिए उनके बेहद करीब काम किया गया था। इसके लिए मेकर्स और सेना के बीच सौदा भी हुआ था। युवाओं में नौसेना से जुड़ने, फाइटर प्लेन उड़ाने को लेकर हौंसला बढ़ाने और जुनून पैदा करने के मकसद से अमेरिकी सरकार और फिल्म के निर्माताओं के बीच ये डील हुई थी। इस बात का दावा फिल्म की तमाम समीक्षाओं में भी किया गया था।

विज्ञापन

6 of 7
Top Gun
कहते हैं कि एक्शन से भरपूर इतनी बड़ी हिट फिल्म देने वाले टॉम क्रूज ने जब ये पिक्चर साइन की थी तब उन्हें मोटरसाइकिल चलाना भी नहीं आता था। बाद में उन्होंने अपने एक्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित कर ली। उन्होंने बेहतरीन और किसी को भी चारों खाने चित कर देने वाले एक्शन सीन दिए। उन्होंने बताया था कि पहले ट्रेलर में दिखाई गई पूरी फ्लाइंग रियल थी। फिल्म में टॉम क्रूज ने नेवल फाइटर पीट मेवरिक मिशेल का किरदार निभाया था। वह फाइटर जेट ‘एफ-14 ए टॉमकैट’ उड़ाते दिखाई दिए थे। पिक्चर को इस तरह से फिल्माया गया था कि जब ये पर्दे पर रिलीज हुई तो इसने देश के युवाओं में देशभक्ति का नया जज्बा जगाया। टॉम क्रूज को हवा में फाइटर प्लेन उड़ाते देख हर दर्शक बस अपने देश के लिए ऐसे ही सेवादान देना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Top Gun - फोटो : Social Media
फिल्म 'टॉप गन' में असली फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया था। नैसेना के एयर स्टेशन, असली एयरक्राफ्ट कैरियर, प्लेन और असली पायलट्स का इस्तेमाल किया गया था। इन सबके बदले फिल्म के निर्माताओं ने सेना को 1.8 मिलियन डॉलर चुकाए थे। औसतन हर घंटे के हिसाब से मेकर्स ने करीब पांच लाख रुपये दिए थे। फिल्म 'टॉप गन' के बाद न सिर्फ अमेरिकी सेना में भर्ती आवेदन बढ़े, बल्कि कई फिल्मों की स्क्रिप्ट की भरमार भी हो गई। फिल्म की सफलता से प्रभावित होकर कई फिल्म मेकर्स ने सेना आधारित फिल्म बनाने की तैयारी शूरू कर दी थी। लिहाजा, सेना की रजामंदी लेने के लिए मुख्यालय में महीने भर के अंदर करीब 200 फिल्म स्क्रिप्ट्स पहुंची थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें