टाइटैनिक
- फोटो : Titanic
अपने समय की दुनिया भर में सराही गई 'टाइटैनिक' को भला कौन भूल सकता है। साल 1997 में रिलीज यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित थी, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे टाइटैनिक नाम का एक बड़ा जहाज पानी में डूब जाता है। इसमें मौजूद लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन इसे डूबने से नहीं रोक पाते। जिंदगी मौत के इस संघर्ष के बीच प्रेम कहानी भी दिखाई गई थी। फिल्म में रिनोर्डो डिकैप्रियो और रोज विंसलेस ने लीड रोल निभाया था। अवतार और एवेंजर एंडगेम से पहले ये फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसने 14147.11 करोड़ रुपए का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया था।