'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' ने आज यानी शुक्रवार, 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। वहीं, अब इसका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' का सभी भाषाओं में भारतीय बॉक्स ऑफिस कारोबार शानदार रहा है। साथ ही यह कमाई के मामले में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' से काफी आगे निकलती नजर आई है।