फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Biopics 2024: इन 15 बायोपिक में दिखेंगे धमाकेदार सितारे, ट्रंप से लेकर जैक्सन तक की बायोपिक कतार में

Thu, 28 Mar 2024 01:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 बॉक्स ऑफिस पर इस शैली की फिल्में सोने की खान साबित हो सकती हैं। हाल ही में ऑस्कर विजेता रहीं ओपेनहाइमर, बोहेमियन रैप्सोडी डार्केस्ट ऑवर ये सभी फिल्में बायोपिक थीं। ऐसे में जानते हैं आगामी बायोपिक फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 16
आगामी बायोपिक फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी वर्षों से कई बायोपिक फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें कई सफल और कई असफल साबित हुई हैं। हॉलीवुड में भी कई बायोपिक फिल्में रिलीज की कतार में हैं। पैरामाउंट पिक्चर्स के पास बॉब मार्ले की बायोपिक वन लव पहले से ही साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसके अलावा 2024 में ही रेजिना किंग की शर्ली भी रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस शैली की फिल्में सोने की खान साबित हो सकती हैं। हाल ही में ऑस्कर विजेता रहीं ओपेनहाइमर, बोहेमियन रैप्सोडी डार्केस्ट ऑवर ये सभी फिल्में बायोपिक थीं। ऐसे में जानते हैं आगामी बायोपिक फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 16
टिमोथी चालमेट - फोटो : सोशल मीडिया
ए कम्प्लीट अननोन
जेम्स मैनगोल्ड की 'ए कम्प्लीट अननोन' में बॉब डायलन का किरदार निभाने के लिए टिमोथी चालमेट कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह इसमें 1960 के दशक की शुरुआत में यात्रा करेंगे। वह संगीत के दिग्गज के मिनेसोटा से न्यूयॉर्क आगमन और ग्रीनविच विलेज के सीन में उनका वर्णन करेगें। शूटिंग के दौरान की चालमेट की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वह 60 के दशक की वेशभूषा में नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 16
जेरेमी एलन व्हाइट - फोटो : सोशल मीडिया
नेब्रास्का
द बियर स्टार जेरेमी एलन व्हाइट अगली बार एक बायपोकि में दिखाई दे सकते हैं। नेब्रास्का में वह ब्रूस स्प्रिंगस्टीन की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। 1982 का यह एल्बम दर्शकों को काफी पसंद आई थी। स्प्रिंगस्टीन ने अपने न्यू जर्सी बेडरूम में चार-ट्रैक कैसेट पर नेब्रास्का कुछ साल पहले रिकॉर्ड किया था। यह फिल्म वॉरेन जेन्स पर आधारित है। ए24 भी इस परियोजना में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। 

The Family Star: 'द फैमिली स्टार' का दमदार ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की दिखी प्यार भरी नोंक-झोंक

4 of 16
सेलेना गोमेज - फोटो : social media
लिंडा रॉनस्टैड पर बायोपिक
सेलेना गोमेज एक नई बायोपिक में गायिका-गीतकार लिंडा रॉनस्टैड की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। संगीत फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन में है। इसमें जेम्स कीच सहित निर्माता शामिल हैं। उन्होंने 2019 में 'लिंडा रॉनस्टैड: द साउंड ऑफ माई वॉयस' और रॉनस्टैड के प्रबंधक जॉन बॉयलान का निर्माण किया था। फिलहाल फिल्म में किसी अन्य स्टार की कास्टिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

5 of 16
बीटल्स - फोटो : सोशल मीडिया
बीटल्स
सैम मेंडेस ने बीटल्स की कहानी को बताने के लिए लंबी और घुमावदार राह चुनी है। इसमें 2027 में रिलीज के लिए निर्धारित चार अलग-अलग बायोपिक्स हैं। प्रत्येक फिल्म को एक अलग बीटल के दृष्टिकोण से बताया जाएगा। फिलहाल फिल्म में किसी की कास्टिंग की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

6 of 16
सेबेस्टियन स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
द अप्रेंटिस
फिल्म निर्माता अली अब्बासी के निर्देशन में बन रही द अप्रेंटिस में युवा डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका सेबस्टियन स्टेन निभा रहे हैं। इसमें जेरेमी स्ट्रॉन्ग और मारिया बाकालोवा भी शामिल हैं। यह एक गुरु-शिष्य की कहानी है जो एक अमेरिकी राजवंश की उत्पत्ति करती है।  

Bobby Deol: यशराज के स्पाई यूनिवर्स में हुई बॉबी देओल की एंट्री! आलिया भट्ट की फिल्म में बनेंगे विलेन
विज्ञापन

7 of 16
रिचर्ड सिमंस - फोटो : सोशल मीडिया
द कोर्ट जेस्टर
रिचर्ड सिमंस 'द कोर्ट जेस्टर' नाम की फिल्म में नजर आएंगे। वह पॉली शोर वार्नर ब्रदर्स की सहायक कंपनी द वोल्पर ऑर्गनाइजेशन की एक बायोपिक में फिटनेस आइकन की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ही सिमंस ने इन खबरों पर विश्वास न करने को कहा था। मगर फिर भी फिल्म की टीम का कहना है कि उनकी गोपनीयता की इच्छा का हम सम्मान करते हैं। फिल्म की अन्य कास्टिंग पर फिलहाल काम चल रहा है। 

8 of 16
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
माइकल
एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित लायंसगेट की आगामी बायोपिक फिल्म माइकल काफी चर्चे में है। इसमें जाफर जैक्सन अपने चाचा माइकल जैक्सन की भूमिका निभा रहे हैं। स्टूडियो के अनुसार, फिल्म में उनके जीवन के सभी पहलुओं को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म माइकल जैक्सन एस्टेट के सहयोग से बनाई जा रही है। सहायक कलाकारों में जो जैक्सन के रूप में कोलमैन डोमिंगो, कैथरीन जैक्सन के रूप में निया लॉन्ग, जॉन ब्रांका के रूप में माइल्स टेलर और डायना रॉस के रूप में कैट ग्राहम शामिल हैं।

9 of 16
एंजेलिना जोली - फोटो : Twitter
मारिया कैलस
एंजेलिना जोली निर्देशक पाब्लो लारैन की बायोपिक में ओपेरा गायिका मारिया कैलस का किरदार निभाएंंगी। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में विवादास्पद गायक के जीवन की कहानी दिखाएगी। उन्हें अक्सर दिवा के रूप में वर्णित किया जाता है। यह फिल्म दुनिया की सबसे महान ओपेरा गायिका के जीवन के उतार-चढ़ाव भरी कहानी को दर्शाएगी।

10 of 16
एलन मस्क की बायोपिक - फोटो : सोशल मीडिया
एलन मस्क की बायोपिक
ए24 में एलन मस्क की बायोपिक का विकास चल रहा है। इसका निर्देशन डैरेन एरोनोफ्सकी करेंगे। इसपर वाल्टर इसाकसन की सितंबर 2023 में प्रकाशित स्क्रिप्ट के आधार के रूप में काम किया जा रहा है। इसाकसन की स्टीव जॉब्स किताब को पहले इसी नाम की 2015 यूनिवर्सल फिल्म में लाया गया था। माइकल फेसबेंडर ने इसमें एप्पल के सीईओ की भूमिका निभाई थी।

11 of 16
ब्यूटीफुल द कैरोल किंग म्यूजिकल - फोटो : सोशल मीडिया
ब्यूटीफुल
डेजी एडगर-जोन्स 'ब्यूटीफुल द कैरोल किंग म्यूजिकल' फिल्म में कैरोल किंग की भूमिका निभाएंगी। किंग ने इसे लेकर कहा, 'डेजी में एक भावना और ऊर्जा है जिसे मैंने बचपन में अपने रूप में पहचाना था। वह एक जबरदस्त एक्ट्रेस हैं। मुझे पता है कि वह शानदार प्रदर्शन करेगीं।'

12 of 16
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेड एस्टायर 
स्पाइडर-मैन स्टार टॉम हॉलैंड लंबे समय से सोनी पिक्चर्स के लिए प्रसिद्ध अभिनेता, डांसर और सिंगर फ्रेड एस्टायर की बायोपिक से जुड़े हुए हैं। अभिनेता पहले से ही एक ट्रेनी टैप डांसर हैं। हॉलैंड ने इस बायोपिक की घोषणा के बाद कहा था, फ्रेड एस्टायर की एक बहुत ही विशेष शैली है। यह कुछ ऐसा है जिसका मैं अभ्यास करूंगा, कुछ ऐसा जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और मुझे लगता है कि यह एक शानदार फिल्म होगी। 

Crew: फिल्म 'क्रू' की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही मूवी ने बॉक्स पर कर लिया इतना का कारोबार

13 of 16
बिली पोर्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बिली पोर्टर आगामी बायोपिक में लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जेम्स बाल्डविन का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। वह डैन मैककेबे के साथ बिना टाइटल की फिल्म का सह-लेखन भी करेंगे। पोर्टर का कहना है कि बाल्डविन की कहानी को फिल्म पर बताना उनके करियर का लंबा सपना रहा है।

14 of 16
मारिसा अबेला - फोटो : सोशल मीडिया
बैक टू ब्लैक
अभिनेत्री मारिसा अबेला जल्द ही एमी वाइनहाउस के रूप में नजर आएंगी। आगामी संगीत बायोपिक बैक टू ब्लैक संगीत आइकन के कैरियर के उतार-चढ़ाव को दर्शाएगी। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 

15 of 16
कैंडी डार्लिंग की बायोपिक - फोटो : सोशल मीडिया
कैंडी डार्लिंग की बायोपिक
जैकरी ड्रकर द्वारा निर्देशित एक बायोपिक में एंडी वारहोल सुपरस्टार कैंडी डार्लिंग की भूमिका निभा रही हैं। जॉन कैमरून मिशेल कार्यकारी निर्माता के रूप में ट्रांसजेंडर आइकन के बारे में एक अनटाइटल फिल्म के साथ जुड़े हैं। यह फिल्म लॉन्ग आइलैंड में डार्लिंग के बचपन और उनसे जुड़े सभी दृश्यों को दिखाएगी। 
विज्ञापन

16 of 16
कोलमैन डोमिंगो - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर नामांकित कोलमैन डोमिंगो एक संगीतमय फिल्म में सिंगर नेट किंग कोल की भूमिका निभाएंगे। इसके वह सह-लिखक भी हैं। वह इस प्रोजेक्ट से फीचर निर्देशन की शुरुआत भी करेंगे। 

Thunderbolts: फ्लोरेंस पग ने साझा किया मार्वल स्टूडियोज के 'थंडरबोल्ट्स' के सेट का वीडियो, दिखाई येलेना की झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें