फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool & Wolverine Collection Day 6: डेडपूल एंड वूल्वरिन का धमाल जारी, छठे दिन 80 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Wed, 31 Jul 2024 08:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारतीय दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म में लोगों को एक्शन और रोमांच के कॉमेडी का भी फुल डोज देखने को मिला है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन जैसे शानदार कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब की ओर मजबूती से आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
Dolly Ahluwalia: डॉली अहलूवालिया ने अमिताभ बच्चन के तारीफ में पढ़े कसीदे, बोलीं- उन जैसा होना असम्भव है
विज्ञापन

2 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले सप्ताहांत में सभी भाषाओं को मिलाकर 65.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कामकाज वाले दिन की वजह से सोमवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार सुस्त रही, लेकिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहीं अन्य फिल्मों की अपेक्षा में इसने बेहतर कारोबार किया। चौथे दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
विज्ञापन

3 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds
वहीं, मंगलवार को फिल्म ने अपनी पकड़ बरकरार रखते हुए छह करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की। ताजा आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने भारत में छठे दिन तीन करोड़ 97 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 82.97 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की मजबूत पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरे सप्ताहांत में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी। डेडपूल एंड वूल्वरिन का डंका केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी बज रहा है। हाल ही में वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने 50 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।
Manoj Bajpayee: 'शिकायत करने वाले शिकायत कर रहे हैं...', बढ़ती लागत की बहस का हिस्सा बने मनोज बाजपेयी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें