फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool & Wolverine Collection: 'ओपेनहाइमर' को पछाड़ने को तैयार 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', जानें कुल कलेक्शन

Mon, 12 Aug 2024 09:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में डेडपूल एंड वूल्वरिन का दबदबा लगातार बरकरार है। तीसरे सप्ताहांत में इस फिल्म ने तेज रफ्तार पकड़कर शानदार कमाई की। कलेक्शन के मामले में यह  अब तक कई हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। आइए जानते हैं कि 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम @marvel_india
ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को भारतीय दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भारत में यह फिल्म मार्वल की डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (131.14 करोड़ रुपये) और ओपनेहाइमर (131.75 करोड़ रुपये) से बस कुछ ही कदम पीछे है। 
विज्ञापन

3 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले सप्ताह में सभी भाषाओं को मिलाकर 89.9 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 27.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। तीसरे सप्ताहांत में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला था। 15वें दिन फिल्म ने दो करोड़ तीन लाख रुपये की कमाई की थी। 

4 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
16वें दिन इस फिल्म ने उछाल दर्ज करते हुए तीन करोड़ 45 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, 17वें दिन भी फिल्म ने तीन करोड़ 45 लाख रुपये का बिजनेस किया था। हालांकि, सोमवार को कामकाज वाले दिन की वजह से फिल्म की कमाई में एक बार फिर से गिरावट नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन इस फिल्म ने 60 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 127.45 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में मार्वल फिल्मों की हमेशा से ही मजबूत पकड़ रही है और नवीनतम रिलीज फिल्म ने भी इस रिवाज को कायम रखा है। बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 150 करोड़ आंकड़े को छू जाएगी।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने पैपराजी के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें