फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे ब्लैक पैंथर के अभिनेता चैडविक बोसमैन, बॉलीवुड सितारों ने यूं जताया दुख

Sat, 29 Aug 2020 03:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Black Panther - फोटो : twitter: @chadwickboseman
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चैडविक बोसमैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार को उनके निधन की खबर ने हर किसी हैरान कर दिया। 43 साल के चैडविक बोसमैन कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से जुझ रहे थे। उनके निधन से हॉ़लीवुड ही नहीं बॉलीवुड में भी शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने चैडविक बोसमैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : instagram: anupampkher
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने चैडविक बोसमैन के निधन पर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ब्लैक पैंथर के अभिनेता चैडविक बोसमैन के अचानक निधन के बारे में जानकर हैरान हूं। वह काफी यंग थे। वह अच्छे कलाकार होने के नाते एक अच्छे इंसान भी थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए हैं।' वहीं अभिनेता फरहान अख्तर ने भी ट्विटर पर दुख प्रकट किया है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर चैडविक बोसमैन की फिल्म ब्लैक पैंथर का एक जीआईएफ साझा करते हुए लिखा, 'एक ब्लॉकबास्टर फिल्म के समय यह आप चुपचाप लड़ाई लड़ रहे थे। आत्मा को शांति मिले।' अभिनेता रितेश देशमुख ने चैडविक बोसमैन के लिए ट्विटर पर लिखा, 'चैडविक बोसमैन शुक्रिया शानदार यादें देने के लिए, जो मैंने बनाईं और अपने बच्चों के साथ साझा कीं। आप हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगे।'
 
 

4 of 5
अदनान सामी - फोटो : instagram: adnansamiworld
मशहूर गायक अदनान सामी ने ट्विटर पर चैडविक बोसमैन के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, 'बहुत दुःख हुआ, बहुत जल्द चले गए।' इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने चैडविक बोसमैन के लिए सोशल मीडिया पर शोक जताया है। बता दें कि चैडविक बोसमैन बीते चार साल से कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से लड़ रगे थे। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चैडविक बोसमैन के प्रतिनिधि ने बताया कि दिवंगत अभिनेता की पत्नी और परिवार अंतिम समय में उनके साथ थे। चैडविक बोसमैन के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चैडविक बोसमैन - फोटो : instagram: chadwickboseman
चैडविक बोसमैन के परिवार की ओर से जारी किए गए बयान में लिखा है, 'एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया।' इसके साथ ही परिवार ने ये भी बताया कि पिछले चार साल से अभिनय के साथ ही साथ बोसमैन की सर्जरी और कीमोथैरेपी भी जारी थी।परिवार ने यह भी कहा कि ब्लैक पैंथर फिल्म में सम्राट टि-चाला (King T’Challa) का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी।

पढ़ें: Michael Jackson Birthday: माइकल जैक्सन के डांस का राज छिपा था उनके जूतों में, रिसर्च में हुआ था ये खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें