फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Jackson Birthday: माइकल जैक्सन के डांस का राज छिपा था उनके जूतों में, रिसर्च में हुआ था ये खुलासा

Sat, 29 Aug 2020 10:54 AM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
माइकल जैक्सन डांस - फोटो : michaeljackson.com and BBC News Mundo
दुनिया के महान पॉप संगीत गायक माइकल जैक्सन का जन्मदिन 29 अगस्त को होता है। वह एक शानदार गायक के साथ बेहतरीन डांसर भी थे। माइकल जैक्सन ने अपने गायिकी और डांस ने पूरी दुनिया में अमिट छाप थोड़ी। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके डांस स्टेप के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहा हैं। डांस करने वाले या माइकल जैक्सन को पसंद करने वाले शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा जिसने उनके जाने माने डांस स्टेप की नकल करने की कोशिश नहीं की होगी? लेकिन 1987 में जारी म्यूजिक वीडियो "स्मूथ क्रिमिनल" में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो करना किसी के लिए आसान कतई नहीं है। 

विज्ञापन

2 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
इस स्टेप में माइकल जैक्सन सीधे खड़े रहते हैं और वो इसी मुद्रा में अपने शरीर को 45 डिग्री के कोण में आगे की तरफ झुकाते हैं। वैज्ञानिक हमेशा से इस बात की चर्चा करते रहे हैं कि माइकल जैक्सन ऐसा कैसे कर पाते थे? दरअसल न्यूरोसर्जनों की एक टीम ने जैक्सन के इस डांस स्टेप का अध्ययन किया है। उनका कहना है कि उनके डांस का राज उनके जूतों में था जो उनके पैरों को जरूरी ताकत देता था। 
विज्ञापन

3 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
जर्नल ऑफ न्यूरोसर्जरी में प्रकाशित अपने शोध में मंजुल त्रिपाठी और चंडीगढ़ के ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मेडिकल रिसर्च के उनके साथी कहते हैं कि, "कई अच्छे डांसर, जिनके पैर काफी मजबूत होते हैं वो भी इस स्टेप को करते वक्त केवल 25 या फिर अधिकतम 30 डिग्री के कोण मे ही झुक सकते हैं। लेकिन माइकल जैक्सन इस स्टेप में 45 डिग्री का कोण आसानी से बना लेते थे।"

4 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
किसी ने उनकी नकल करने की कोशिश भी की तो उन्होंने महसूस किया होगा कि ऐसे करते वक्त टांगों से पिछले हिस्सों की मांसपेशियों पर अधिक दवाब पड़ता है लेकिन रीढ़ की हड्डी़ पर उतना दवाब नहीं पड़ता। मंजुल त्रिपाठी कहते हैं कि इस कारण माइकल जैक्सन की सबसे बेहतर नकल करने वाले के लिए आगे की तरफ ठीक उनकी तरह झुकना लगभग नामुमकिन है। लेकिन जैक्सन के लिए ऐसा करना आसान था क्योंकि उनके लिए इस कारनामे को अंजाम देने के लिए खास जूते थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
उनके जूतों में वी-आकार का एक टुकड़ा लगा होता था जो जमीन से निकली एक कील पर ठीक से फिट हो जाता था। इस कारण जैक्सन सामने की तरफ आसानी से झुक पाते थे। लेकिन इससे पहले उन्हें ऐसा करने के लिए कमर पर बांधने वाली सुरक्षा रस्सियों की जरूरत होती थी। माना जाता है कि माइकल जैक्सन और हॉलीवुड में काम कर चुके उनके दो साथी अमरीकी अंतरिक्षयात्रियों के लिए बनाए गए खास जूतों से प्रेरित थे। ये जूते किसी भी सतह पर आसानी से चिपक जाते थे और शून्य गुरुत्वाकर्षण की स्थिति में भी व्यक्ति को सतह पर ही रखने में मदद करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
हालांकि जानकार मानते हैं कि ऐसे जूतों के साथ भी शरीर को एक कोण पर कुछ देर के लिए रखना आसान काम नहीं है क्योंकि इसके लिए आपको अपनी टांगों। रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों की मजबूती की जरूरत होती है। मंजुल त्रिपाठी कहते हैं, "माइकल जैक्सन के कई फैन और खुद हमने भी उनके इस स्टेप की नकल करने की कई बार कोशिश की है लेकिन हर बार हम गिर पड़े। ये करना आसान नहीं। आपकी टांगों के साथ-साथ आपकी कमर की मांसपेशियां भी इसका दवाब झेलने के लिए तैयार होनी चाहिए।"





पढ़ें: 'ब्लैक पैंथर' स्टार अभिनेता चैडविक बोसमैन का निधन, शोक में डूबे फैंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें