हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चैडविक बोसमैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार को उनके निधन की खबर ने हर किसी हैरान कर दिया। 43 साल के चैडविक बोसमैन कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से जुझ रहे थे। उनके निधन से हॉ़लीवुड ही नहीं बॉलीवुड में भी शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने चैडविक बोसमैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है।