फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लैक पैंथर' स्टार अभिनेता चैडविक बोसमैन का निधन, शोक में डूबे फैंस

Sat, 29 Aug 2020 10:00 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चैडविक बोसमैन - फोटो : instagram: chadwickboseman
विज्ञापन

हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर (Black Panther) के अभिनेता चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) का निधन हो गया है। शनिवार को कोलन कैंसर की वजह से 43 की उम्र में चैडविक बोसमैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चैडविक बोसमैन के निधन की खबर सुनकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की लहर छा गई है। फैंस से लेकर सितारे तक अभिनेता को याद करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि चैडविक बोसमैन बीते चार साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उन्हें कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) था। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चैडविक बोसमैन के प्रतिनिधि ने बताया कि दिवंगत अभिनेता की पत्नी और परिवार अंतिम समय में उनके साथ थे। चैडविक बोसमैन के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

चैडविक बोसमैन - फोटो : instagram: chadwickboseman
चैडविक बोसमैन के परिवार की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा है, 'एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया।' इसके साथ ही परिवार ने ये भी बताया कि पिछले चार साल से अभिनय के साथ ही साथ बोसमैन की सर्जरी और कीमोथैरेपी भी जारी थी।परिवार ने यह भी कहा कि ब्लैक पैंथर फिल्म में सम्राट टि-चाला (King T’Challa) का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी।

पढ़ें: अमेरिकी गायिका कैटी पेरी ने दिया बेटी को जन्म, नाम का भी किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें