फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म Tenet देखने पहुंचे टॉम क्रूज, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Wed, 26 Aug 2020 09:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टॉम क्रूज - फोटो : Twitter- @TomCruise
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह मिशन इम्पॉसिबल के डायरेक्टर Christopher McQuarrie के साथ क्रिटोफर नोलन की फिल्म  'टेनेट' की स्क्रीनिंग देखने पहुंचे।

विज्ञापन


वीडियो साझा करते हुए टॉम ने लिखा- बड़ी फिल्म, बड़ी स्क्रीन, पसंद आया। 34 सेकेंड के वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि लंदन में थियेटर खुलने से सभी लोग खुश हैं। वीडियो में टॉम कहते हैं- दोबारा थियेटर में लौटना अच्छा है।

आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही टेनेट को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में दर्शकों को ये फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल पाएगी क्योंकि देश में तमाम सिनेमाघर कोरोना वायरस की वजह से बंद हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ये अक्टूबर महीने में खुल सकते हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

टेनेट - फोटो : ScreenGrab From Tenet Trailer
दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी, लगभग हर जगह के काम धंधों को प्रभावित कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। इस वायरस की वजह से कई बड़ी और छोटी फिल्मों के रिलीज की तारीख आगे बढ़ चुकी है या फिर फिल्में ओटीटी की तरफ अपना रास्ता तय कर चुकी हैं। हालांकि कई बार तारीख आगे बढ़ाए जाने के बाद 'टेनेट' आखिरकार रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था।

हॉलीवुड एक्टर रोबर्ट पैटिनसन और जॉन डेविड वाशिंगटन स्टारर फिल्म टेनेट एक अनोखी कहानी पर आधारित है, जिसमें लीड किरदार को वर्ल्ड वॉर 3 को रोकने के मिशन पर भेजा गया है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली हैं। ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘ब्लैकक्लांसमैन’ में रॉन स्टॉलवर्थ नाम के अश्वेत पुलिस अधिकारी का रोल करने वाले जॉन डेविड वॉशिंगटन ‘टेनेट’ में लीड रोल कर रहे हैं। ‘द ग्रेट गैट्सबी’ और ‘गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी 2’ में काम कर चुकी एलिजाबेथ डेबिकी और ‘127 आवर्स’ फेम क्लेमेंस पूजी भी दिखने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें