अवतार द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के सिनेमैटोग्राफर रसेल कारपेंटर हैं। कैमरून के साथ वह इसके पहले ‘ट्रू लाइज’ और ‘टाइटैनिक’ में भी काम कर चुके हैं। किर्क क्रैक ने फिल्म के कलाकारों को पानी में मुक्त होकर गोता लगाने, पानी के ऊपर आने और पानी के भीतर सांसें थामकर रुके रहने की ट्रेनिंग दी है। कम लोगों को ही पता हो कि केट विंस्लेट ने फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की शूटिंग के दौरान एक दृश्य में पूरे सात मिनट तक पानी के भीतर सांस रोके रखी हैं। सिनेमा के इतिहास में किसी दृश्य को पानी के भीतर फिल्माने का ये सबसे लंबा रिकॉर्ड है। फिल्म ‘अवतार’ के संगीतकार जेम्स होमर की साल 2015 में एक हवाई दुर्घटना में हुई मौत के बाद जेम्स ने उनके अनुयायी साइमन फ्रैंगलेन को फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का संगीत रचने की जिम्मेदारी सौंपी। फ्रैंगलेन ने अपना पूरा संगीत पानी की लहरों और इसकी गहराई में मिलने वाली शांति के साथ साथ इसके रौद्र रूप को भी ध्यान में रखते हुए रचा है।