31 जनवरी को होना था प्रसारण
64वां ग्रैमी अवार्ड 2022 में 31 जनवरी को लॉस एंजिल्स में होना था लेकिन कोरोना की वजह से इसकी तारीफ आगे बढ़ा दी गई। द रिकॉर्डिंग अकादमी ने इस मामले को लेकर अपना संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था, ओमिकॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी को शो आयोजित करने में बहुत अधिक जोखिम है। शहर और राज्य के अधिकारियों, स्वास्थ्य और सुरक्षा विशेषज्ञों, कलाकार समुदाय और हमारे कई सहयोगियों से विचार-विमर्श के बाद, रिकॉर्डिंग अकादमी और सीबीएस ने 64वें ग्रैमी अवॉर्ड शो को स्थगित करने का फैसला लिया है। हम संगीत की सबसे बड़ी रात का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।