फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kylie Jenner: 24 साल की काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स वाली बनीं पहली महिला, बनाया रिकॉर्ड

Thu, 13 Jan 2022 10:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और ये आंकड़ा पार करने वाली काइली पहली महिला हैं, जिस वजह से अब सोशल मीडिया पर काइली की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में युवाओं के बीच सोशल मीडिया का चलन तेजी से बढ़ गया है। हर कोई इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने में लगा रहता है लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में यंग बिजनेस पर्सन और रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने एक बहुत बड़ा कमाल कर दिखाया है। या यूं कहे कि इस मामले में काइली ने एक महारथ हासिल कर ली है। काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और ये आंकड़ा पार करने वाली काइली पहली महिला हैं, जिस वजह से अब सोशल मीडिया पर चारों तरफ काइली की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
काइली जेनर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने फैंस के बीच अपने कॉस्मेटिक बिजनेस ‘काइली कॉस्मेटिक’ का प्रमोशन करती रहती हैं और उनके प्रोडक्ट को लोगों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। काइली जेनर अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली तीसरी पर्सनैलिटी बन गई हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर खुद इंस्टाग्राम का ऑफिशियल अकाउंट है। इंस्टाग्राम को 460 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के फुटबॉलर Cristiano Ronaldo हैं। उन्हें 389 मिलियन यूजर्स इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में काइली जेनर के बाद चौथे नंबर पर फुटबॉलर Lionel Messi हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर एक्टर Dwayne Johnson हैं, जिनके 289 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, सिर्फ महिलाओं की बात करें तो काइली सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली महिला हैं और उनके बाद दूसरे नंबर पर जानी मानी महिला पॉप सिंगर Ariana Grande का नाम आता है।
विज्ञापन

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों काइली जेनर ने खुद को सोशल मीडिया से दूर किया हुआ है और इसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी है। 24 साल की काइली दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इससे पहले उनकी एक बेटी है, जिसका नाम स्टॉर्मी वेबस्टर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें