संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' साल की बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज में से एक है। इस सीरीज के जरिए संजय लीला भंसाली ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। सितारों से सजी सीरीज के भव्य गाने इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फैंस बेसब्री से सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब निर्माताओं ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए इसका ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना ली है। साथ ही उन्होंने 'हीरामंडी' के ट्रेलर की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।