फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Completing 25 Years: सिल्वर स्क्रीन से सिल्वर जुबली तक, इस महीने 25 साल की हुईं ये बॉलीवुड फिल्में

Mon, 08 Apr 2024 08:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा मनोरंजन का ऐसा साधन है, जिसमें समाज की छवि नजर आती है। कोई फिल्म जब दर्शकों के बीच पहुंचती है तो उस पर चर्चा होती है। कहानी, विषय, सितारे और अभिनय सभी कसौटियों पर खरा उतरने पर फिल्म दर्शकों पर लंबा असर छोड़ती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों से रूबरू करा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन फिल्मों की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं और इस महीने यह अपनी सिल्वर जुबली मना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सिलसिला है प्यार का - फोटो : सोशल मीडिया
सिलसिला है प्यार का 
फिल्म 'सिलसिला है प्यार का' एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें करिश्मा कपूर और चंद्रचूड़ सिंह मुख्य भूमिका में दिखे। उनके अलावा शक्ति कपूर, आलोक नाथ, जॉनी लीवर, अरुणा इरानी और डैनी भी अहम रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई थी।  रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 27 लाख रुपये का कारोबार किया था। ओपनिंग वीकएंड में 89 लाख रुपये कलेक्शन था। फिल्म का लाइफटाइम कारो बार 3.42 करोड़ रुपये रहा। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 6.13 करोड़ रुपये कमाए थे। 8 अप्रैल 1999 को आई यह फिल्म एक साधारण सी दिखने वाली संस्कारी लड़की की कहानी पर आधारित थी, जिसे एक बिगड़ैल लड़के के सेक्रेटरी के तौर पर काम पर रखा जाता है। फिल्म में करिश्मा कपूर के लुक्स की काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन

3 of 6
अनाड़ी नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
अनाड़ी नंबर 1
09 अप्रैल 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म में गोविंदा, रवीना टंडन, सिमरन सोनी, कादर खान, अरुणा इरानी, जॉनी लीवर सहित कई शानदार कलाकार नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए थे। ओपनिंग वीकएंड पर कमाई 2.12 करोड़ रुपये रही। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 10.24 करोड़ रुपये रहा था। वहीं वर्ल्डवाइड 'अनाड़ी नंबर वन 1' ने 14.74 करोड़ रुपये कमाए थे। कुकू कोहली के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है।

4 of 6
जुल्मी - फोटो : सोशल मीडिया
जुल्मी
इस फिल्म में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना साथ नजर आए। 16 अप्रैल 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई और फ्लॉप रही। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के ऑनस्क्रीन पिता  (अमरीश पुरी) के वफादार बॉडीगार्ड की, जो अपनी बेटी यानि ट्विंकल की सुरक्षा की जिम्मेदारी अक्षय को देते हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 37 लाख रुपये कमाए थे। लाइफटाइम कलेक्शन फिल्म का 2.74 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन

5 of 6
जय हिंद - फोटो : सोशल मीडिया
जय हिंद 
ऋषि कपूर और मनीषा कोइराला अभिनीत फिल्म 'जय हिंद' 23 अप्रैल 1999 को रिलीज हुई। इस महीने यह फिल्म अपनी सिल्वर जुबली मना रही है। यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 17 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 1.56 करोड़ रुपये रहा था। 
Prabhas Next Film: 'सीता रामम' के निर्देशक के कंधों पर प्रभास की अगली फिल्म की कमान, कब शुरू होगी शूटिंग? जानें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरफरोश - फोटो : सोशल मीडिया
सरफरोश 
अप्रैल में फिल्म 'सरफरोश' की रिलीज को भी 25 साल पूरे हो रहे हैं। 30 अप्रैल 1999 को आई इस फिल्म में आमिर खान और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में नजर आए। उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और मकरंद देशपांडे जैसे सितारे भी दिखे। जॉन मैथ्यू के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 'सरफरोश' ही वो फिल्म थी, जिसने आमिर की चॉकलेटी हीरो वाली इमेज को तोड़ा था। इसमें उन्होंने एसीपी अजय सिंह राठौड़ का रोल निभाया था, जो कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ लड़ता है। 1999 में आई सरफरोश का बजट 8 करोड़ था और इसकी कुल कमाई 34 करोड़ बताई जाती है।
Kangana Ranaut: आखिरकार कंगना ने क्यों बनाई इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी'? अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें