फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulshan Devaiah: जान्हवी कपूर से जुड़ी इस बात से हैरान हैं गुलशन देवैया, कहा- इस चीज का हकदार कोई नहीं हो सकता

Sun, 18 Aug 2024 07:41 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुलशन देवैया-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78
गुलशन देवैया हाल में ही जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'उलझ' में नजर आए थे। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया था। अभिनेता फिल्मों के अलावा अपने विचार बेबाकी से रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल में ही उन्होंने इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने इस दौरान स्टार किड्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता पर भी बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम@gulshandevaiah78
अभिनेता ने हाल में ही गैलाटा पल्स के साथ इंटरव्यू के दौरान इस पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं समझ आता कि जान्हवी कपूर को सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल किया जाता है। अभिनेता ने कहा कि हो सकता है कि रेडिट पर एक खराब आस्क मी एनिथिंग की वजह से ऐसा हुआ हो, जो योजना के अनुसार घटित नहीं हुआ। इसके बावजूद उनके लिए हो रही ट्रोलिंग के स्तर से वह काफी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की नकारात्मकता का हकदार कोई नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

3 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78
स्टार किड्स को मिलने वाले विशेषाधिकारों के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “हो सकता है कि उनके पास कुछ फायदे हों, लेकिन कई मामलों में ये फायदे के रूप में काम नहीं करता। हां, हो सकता है कि इनमें से कुछ लोगों को अधिक अवसर मिलें, लेकिन वे असफल भी होते हैं। काफी असफल होते हैं, क्योंकि दर्शक शुरुआत में उनके लिए उत्साहित होते हैं, लेकिन  2-3 फिल्मों के बाद उतना उत्साह नहीं रह जाता। उनमें से कई तो ऐसे हैं, जो अब काम भी नहीं करते।"
Mammootty: ममूटी को क्यों नहीं मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, जूरी सदस्य ने दुख जताते हुए बता दी वजह

4 of 5
गुलशन देवैया- जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78
बताते चलें कि कुछ समय पहले गुलशन ने जान्हवी कपूर के साथ तालमेल न बैठने का बयान दे कर हलचल मचा दिया था। उन्होंने न्यूज 18 इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी जान्हवी के साथ तालमेल बहुत अच्छी नहीं रही थी। हालांकि, अभिनेता ने साफ कर दिया था कि इसका असर उनके काम पर नहीं पड़ा था। उन्होंने साफ करते हुए कहा था कि तालमेल की कमी की वजह से उन्हें किसी भी सीन को करते वक्त अभिनेत्री के साथ जुड़ाव की कमी महसूस नहीं हुई थी। 
Vettaiyan: इस दिन 'वेट्टैयन' की रिलीज डेट से उठेगा पर्दा? निर्माताओं ने रजनीकांत की फिल्म पर दिया मजेदार अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलशन देवैया और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @gulshandevaiah78 और @janhvikapoor
बता दें कि 'उलझ' इस साल 2 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग आदि कलाकार नजर आए थे। यह एक जासूसी-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फिल्म की कहानी एक युवा आईएफएस अधिकारी पर केंद्रित है,  जो एक व्यक्तिगत साजिश में उलझ जाती है। 
आईएसपीएल सीजन 2 के लॉन्च इवेंट में करीना-सैफ का 'नवाबी' अंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें