फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी के लिए मेहमानों का आना शुरू, मुंबई पहुंचीं प्रिंयका-किम कार्दशियन

Fri, 12 Jul 2024 12:12 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं। ऐसे में कई जानी-मानी हस्तियों का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं। ऐसे में कई जानी-मानी हस्तियों का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया है। जिस तरह से दो प्री-वेडिंग समेत अन्य कार्यक्रमों में नामचीन लोग दिखाई दिए थे, ठीक उसी तरह से शादी समारोह में भी फिल्मी सितारों के साथ-साथ राजनेता भी दिखाई देंगे। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सितारे शादी के लिए पधार चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। उन्हें बारिश के बीच कार से उतरकर अपने फैंस का अभिनंदन करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

3 of 4
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मुंबई पधार चुकी हैं। उन्हें तेज बरसात के बीच कार में स्पॉट किया गया। वो हमेशा की तरह सफेद साड़ी में ही नजर आईं।
विज्ञापन

4 of 4
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई अंतरराष्ट्रीय मेहमान भी आएंगे और इसी सिलसिले में किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लोई कार्दशियन भी मुंबई पहुंच चुकी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहनें 10 जुलाई को ही मुंबई आ गई थीं।

Triptii Dimri: परदे पर दिखेगी तृप्ति डिमरी-धनुष की जोड़ी! 'रांझणा' निर्देशक की इस फिल्म में काम करेंगे दोनों!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें