फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda Health Update: कब मिलेगी गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी? पत्नी सुनीता ने बताया अभिनेता की सेहत का हाल

Thu, 03 Oct 2024 12:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा-सुनीता आहूजा - फोटो : एएनआई
अभिनेता गोविंदा के प्रशंसक और शुभचिंतक उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने के चलते अभिनेता घायल हो गए, जिसके बाद अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी सेहत अब कैसी है और अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी? आज गुरुवार को अभिनेता की पत्नी सुनीता ने गोविंदा की सेहत का हाल बताया है। सुनीता आहूजा ने कहा, 'गोविंदा की तबीयत अभी बहुत ठीक है। आज या कल में छुट्टी मिल जाएगी'।
Border 2: दिलजीत-वरुण धवन के 'बॉर्डर 2' में शामिल होने पर जेपी दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, सनी देओल पर कही यह बात
विज्ञापन

2 of 5
सुनीता आहूजा - फोटो : एएनआई
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुनीता आहूजा ने कहा, 'बहुत संभव है कि कल तक छुट्टी मिल जाएगी।' उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। सुनीता आहूजा से जब पूछा गया कि गोविंदा नवरात्रि बहुत मानते हैं और आज पहला दिन है। इस पर सुनीता आहूज ने कहा, 'देखिए नवरात्रि के पहले मैं अभी दिन पूजा-पाठ करके आई हूं। उनके लिए भी करके आई हूं'।
 
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा का हेल्थ अपडेट देते हुए सुनीता आहूजा काफी हंसती-मुस्कुराती नजर आईं। उनका अंदाज देखकर भी यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गोविंदा अब ठीक हो रहे हैं। सुनीता आहूजा ने कहा, 'वो हीरो है, ऐसे भी जल्दी ठीक हो जाएगा। तबीयत अब पहले से काफी ज्यादा ठीक है'।
 

4 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
बीते मंगलवार को अभिनेता गोविंदा के साथ अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर हादसा हुआ। वे एक शो में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता रवाना हो रहे थे। इस दौरान रिवॉल्वर को रखते समय वह उनके हाथ से फिसल गई। लॉक न होने की स्थिति में मिसफायर हुआ और अभिनेता के बाएं पैर में घुटने के पास गोली लग गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं और जल्द छु्ट्टी मिल जाएगी।
Rajinikanth: रजनीकांत को इस दिन मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, सुपरस्टार के स्वास्थ्य पर आई ये नई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : एक्स
बता दें कि गोली लगने के बाद गोविंदा ने अस्पताल से बयान जारी कर अपना हेल्थ अपडेट दिया था। उन्होंने इस दौरान डॉक्टरों और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। गोविंदा के साथ हुए इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। कल क्राइम ब्रांच की टीम अभिनेता से मिलनी अस्पताल पहुंची थी, जहां उनसे इस घटना के संबंध में जानकारी ली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें