अभिनेता कार्तिक आर्यन के दो रिश्तेदारों की भी घाटकोपर अवैध होर्डिंग हादसे में मौत हुई है। इसकी जानकारी शुक्रवार को ही फिल्म जगत के लोगों को हुई। दोनों के शवों की शिनाख्त गुरुवार हो हो सकी थी। कार्तिक ने अपने रिश्तेदारों के यहां मुंबई में हुए अंतिम संस्कार में शिरकत की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।