फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhota Bheem Trailer: 'छोटा भीम' का धांसू ट्रेलर रिलीज, जादुई दुनिया में सुपरविलेन ‘दमयान’ से होगी जंग

Fri, 17 May 2024 03:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर 17 मई को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी शानदार है।
विज्ञापन
छोटा भीम - फोटो : इंस्टाग्राम @greengoldtv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' का ट्रेलर 17 मई को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी शानदार है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही बच्चों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि छोटा भीम कैसे ढोलकपुर को सुपरविलेन ‘दमयान’  से बचाता है। ट्रेलर में अभिनेता अनुपम खेर और मकरंद देशपांडे काफी सशक्त किरदार में दिख रहे हैं। बता दें कि 31 मई को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन




‘ढोलकपुर’ पर छाया ‘दमयान’ का आतंक

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर फिल्म में ‘गुरु शंभू’ की भूमिका में है। ट्रेलर के शुरुआत में देखा जा सकता है कि गुरु शंभू ने ‘दमयान’ को श्रॉप दे दिया, जिससे वह पाताल में चला जाता है, लेकिन कुछ समय बाद वह किसी तरह से आजाद हो जाता है और ढोलकपुर पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। इस बार दमयान सुपरविलेन बनकर वापसी करता है। 
Stars Body Transformation: जिम में बहाया पसीना, स्ट्रिक्ट डाइट के बाद स्टार्स का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
विज्ञापन




‘छोटा भीम’ से होगा ‘दमयान’ का सामना

ट्रेलर के अंत में देखा जा सकता है कि ‘छोटा भीम’ और दमयान के बीच भीषण युद्ध छिड़ जाता है। दोनों एक दूसरे पर जानलेवा प्रहार करते हैं। फिल्म में ग्राफिक्स का शानदार उपयोग किया गया है। निर्माताओं ने एक जादुई दुनिया का निर्माण करके ‘भीम’ और ‘दमयान’ की कहानी दिखाई है।
विज्ञापन




दोस्तों के साथ मस्ती भी करेगा छोटा भीम

फिल्म में भीम अपने दोस्तों के साथ ढोलकपुर की गलियों में मस्ती करते हुए भी नजर आएगा। ट्रेलर में एक जगह देखा जा सकता है कि दोस्तो द्वारा एक पहलवान की चुनौती स्वीकार करने पर भीम उसे चुटकियो में चित कर देता है। अपने एनिमेटेड वर्जन की तरह फिल्म में भी भीम लड्डूओं का शौकीन है। बता दें कि फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ‘गुरु शंभू’ और मकरंद देशपांडे ‘स्कंधी’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजीव चिलाका ने किया है और इसका निर्माण राजीव चिलाका और मेघा चिलाका ने मिलकर किया है। वहीं, फिल्म की कहानी को नीरज विक्रम ने लिखा है। 
Kartik Aaryan: घाटकोपर हादसे में कार्तिक के मामा मामी की मौत, बेटे के पास जाने के लिए यूएस वीजा लगवाने आए थे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें