फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauri Khan: फाल्गुनी शेन पीकॉक के स्टोर लॉन्च में पहुंची गौरी खान, कहा- हर स्टोर नई प्रेरणा लेकर आता है

Fri, 06 Sep 2024 10:19 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
फैशन ब्रांड फाल्गुनी शेन पीकॉक ने गुरुवार को नई दिल्ली के द धन मिल में अपने प्रीवियर स्टोर का अनावरण किया। यह उद्घाटन और भी खास था, क्योंकि इस दिन ब्रांड की 20वीं वर्षगांठ थी और यह उसका प्रतीक बना। बता दें कि इस स्टोर को गौरी खान डिजाइन किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
गौरी खान ने  पिछले कुछ सालों में कई हाई-एंड प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में उनका डिजाइन सेंस विकसित हुआ है। गौरी ने कहा, ‘हर प्रोजेक्ट के साथ मेरा डिजाइन सेंस हर दिन विकसित होता है, जो नई प्रेरणा और एक नया नजरिया लेकर आता है।’
Taylor Swift: एनएफएल सीजन के पहले मैच का आनंद लेती नजर आईं टेलर स्विफ्ट, प्रेमी ट्रैविस केल्स का बढ़ाया उत्साह

 
विज्ञापन

3 of 5
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
जब उनसे पूछा गया कि स्टोर बनाने के पीछे क्या था, तो गौरी ने कहा, ‘फाल्गुनी और शेन के स्टोर को डिजाइन करना उनकी शैली को एक भौतिक स्थान में बदलने के बारे में था। हमारा उद्देश्य उनके लक्जरी प्रीटवियर लाइन को फिर से नए इंटीरियर के साथ दिखान था।’ 

 

4 of 5
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
ब्रांड के दो दशक के पूरे होने पर स्टोर को और भी खास बनाने के लिए, गौरी ने एक ‘पर्सनल टच’ जोड़ा। उन्होंने कहा, ‘फाल्गुनी और शेन की दो दशकों के सफर का जश्न मनाने के लिए, हमने कस्टम पीतल मोनोग्राम फर्नीचर जैसी चीजों जोड़ा।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
अपने सफर को "अविश्वसनीय" बताते हुए गौरी ने कहा, ‘अविश्वसनीय, प्रत्येक परियोजना सीखने और रचनात्मकता से भरा एक नया रोमांच रहा है। मेरी शैली मेरे द्वारा डिजाइन किए गए प्रत्येक स्थान के साथ विकसित होती है और बढ़ती है।’ नए स्टोर को खरीदारों को फाल्गुनी शेन पीकॉक के तैयार किए कलेक्शन के लिए इस जगह को डिजाइन किया गया है।' बता दें कि गौरी ने अपने पति, शाहरुख खान के नए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) कार्यालय को भी तैयार किया है।  इसके अलावा, गौरी ने उपनगरीय मुंबई में कई रेस्तरां और सेलिब्रिटी घरों का नवीनीकरण किया है।

Taylor Swift: एनएफएल सीजन के पहले मैच का आनंद लेती नजर आईं टेलर स्विफ्ट, प्रेमी ट्रैविस केल्स का बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें