फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash Johar Birth Anniversary: साधारण नौकरी से धर्मा प्रोडक्शन तक तय किया सफर, फिल्मी है यश जौहर की कहानी

Fri, 06 Sep 2024 08:20 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
यश जौहर - फोटो : अमर उजाला
धर्मा प्रोडक्शन की नींव रखने वाले यश जौहर का हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान है। यश जौहर अपने काम के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन वह अपने नरम स्वभाव और नेक दिली के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री का लगभग हर शख्स उनके स्वभाव का कायल था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खूब मान सम्मान कमाया, जिसका फायदा उनके बेटे करण जौहर को भी मिला। आज यश जौहर की बर्थ एनिवर्सरी है, आइए इस मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण किस्सों के बारे में जानते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
यश जौहर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
यश जौहर का जन्म अमृतसर में 6 सितंबर 1929 में हुआ। वह कुछ समय शिमला, लाहौर और दिल्ली में रहें। यश ने अपनी दादी की सलाह पर घर से भागकर मुंबई आए। दरअसल, उनकी दादी हमेशा कहती थी कि वह यहां के लिए नहीं बने हैं। वह कुछ बड़ा करने के लिए पैदा हुए हैं। उनकी दादी ने भागते हुए उन्हें कुछ रुपये दिए और वहां से निकलने में उनकी मदद की।
सलमान के लिए बुजुर्ग फैन ने मांगी मन्नत, दिल जीत रहीं तस्वीरें

 
विज्ञापन

3 of 7
यश जौहर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
50 के दशक में मुंबई आने के बाद उन्होंने ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में बतौर फोटोग्राफर की नौकरी की। इस नौकरी के दौरान ही उनकी किस्मत ने करवट लेना शुरू किया। एक दिन वह तस्वीरों के सिलसिले में मधुबाला से मिले। यश का स्वभाव अभिनेत्री को काफी पसंद आया। उन्होंने यश को एक प्रोडक्शन हाउस में नौकरी भी दिलवा दी। प्रोडक्शन हाउस में जुड़ने के बाद यश जौहर ने कई दिग्गजों के प्रोडक्शन हाउस में बतौर प्रोडक्शन कंट्रोलर काम किया। 

 

4 of 7
यश जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
60 के दशक में आते-आते वह देवानंद के प्रोडक्शन हाउस 'नवनिकेतन फिल्म्स' से जुड़े। यहां उन्होंने 12 साल काम किया। अपने स्वभाव की वजह से देवानंद से भी उनके अच्छे संबंध हो गए और इंडस्ट्री के सभी लोग उन्हें जानने लगे।

 
विज्ञापन

5 of 7
यश जौहर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
साल 1976 में यश जौहर ने अपनी जिंदगी को नया अवसर दिया। उन्होंने खुद की कंपनी खड़ी की। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की नींव रखी। धर्मा प्रोडक्शन में उन्होंने पहली फिल्म बनाई  'दोस्ताना' बनाई। यह वही दोस्ताना थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया और इसकी कहानी जावेद-सलीम की जोड़ी ने लिखी। यह फिल्म बॉक्स पर भी हिट रही। 

 
विज्ञापन

6 of 7
यश जौहर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
'दोस्ताना' तो हिट रही, लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में जैसे हिट फिल्मों का सूखा पड़ गया।  लगातार 18 साल तक उनकी कंपनी कोई बड़ी हिट नहीं दे पाई।  उन्होंने 'अग्निपथ', 'दुनिया', 'ड्युप्लिकेट' से लेकर 'गुमराह' जैसी फिल्में बनाई, बावजूद इसके उनका प्रोडक्शन हाउस आर्थिक तंगी से जूझने लगा। हालांकि, यश जौहर अपने प्रोफेशनल करियर को संतुलित करने के लिए अमेरिका और फ्रांस से हैंडक्राफ्ट का बिजनेस भी करते थे। आखिरकार जब करण जौहर ने बड़े होकर कामकाज संभाला और  'कुछ कुछ होता है' बनाई, जो कि सुपरहिट थी, तब धर्मा प्रोडक्शन को काफी सहारा मिला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यश जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
यश जौहर और उनकी पत्नी हीरू जौहर की मुलाकात काफी फिल्मी थी। दरअसल, वह दोनों एक रेस कोर्स में मिले थे। पहली ही नजर में यश अपना दिल हार बैठे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। एक दिन एक पार्टी में यश ने हीरू को प्रपोज किया और दोनों ने शादी कर ली, जिसके बाद उनके घर करण जौहर का जन्म हुआ।
'शिक्षक दिवस' पर काजोल ने मां तनूजा के लिए साझा किया भावुक पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें