शुक्रवार 23 फरवरी को अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपना जन्मदिन मनाया। उनके खास दिन पर एक भव्य पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म जगत की तमाम हस्तियां रौनक बिखेरने पहुंचीं। अपने जन्मदिन की पार्टी में भाग्यश्री सफेद साड़ी पहने बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने सभी मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने केक काटकर उन्हें भी खिलाया। अदाकारा के बर्थडे की शाम को माधुरी दीक्षित, नुसरत भरूचा, बोनी कपूर, इला अरुण जैसे सितारों ने और खास बनाया।