कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी
निर्देशक नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की ओर से फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में चार सौ करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। अब फिल्म की नजर 450 कमाने की राह पर है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने अहम भूमिकाएं निभाई है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया।