इन दिनों निर्देशक सुधा कोंगरा अपनी फिल्म 'सरफिरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 'सरफिरा' सुधा द्वारा ही निर्देशित सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक है, जिसमें सूर्या लीड रोल में नजर आए थे। सुधा कोंगरा एक बार फिर से सूर्या के साथ एक फिल्म कर रही हैं, जिसे लेकर उन्होंने कुछ बातें साझा की है।