मामनन
- फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म 'मामनन' के मेकर्स के लिए राहत की खबर है। मद्रास हाई कोर्ट ने इस फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद अब उदयनिधि स्टालिन और वाडिवेलु उसी दिन रिलीज होगी जिस दिन मेकर्स ने इसकी घोषणा की थी। 'मामनन' 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। न्यायमूर्ति के. कुमारेश बाबू ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली ओएसटी फिल्म्स के फिल्म निर्माता रामसरवनन की याचिका को खारिज कर दिया। इस पर उन्होंने कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया क्योंकि याचिकाकर्ता याचिका में अपनी बातों को साबित करने में विफल रहा।
Maamannan: 'मामनन' के मेकर्स को मद्रास हाईकोर्ट ने दी राहत, फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार