फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatashraddha: फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने 'घटश्राद्ध' को किया रिस्टोर, वेनिस फिल्म महोत्सव में होगी स्क्रीनिंग

Sat, 06 Jul 2024 10:01 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा लगातार भारतीय सिनेमा की पुरानी फिल्मों को रिस्टोर करने का काम किया जा रहा है। अपने इसी काम को जारी रखते हुए अब फाउंडेशन ने एक और फिल्म को रिस्टोर कर लिया है, जिसका नाम है- 'घटश्राद्ध', जो साल 1977 में आई थी। यह कन्नड़ भाषा की फिल्म है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'घटाश्रद्धा' - फोटो : एक्स @FHF_Official

2 of 5
फिल्म 'घटाश्रद्धा' - फोटो : एक्स @FHF_Official
'घटश्राद्ध' को रिस्टोर करने की जानकारी देते हुए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि एफएचएफ को यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस साल उनके द्वारा रिस्टोर की गई तीसरी फिल्म का प्रीमियर एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'घटाश्रद्धा' - फोटो : एक्स @FHF_Official
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (एफएचएफ) ने लिखा कि गिरीश कासरवल्ली की कन्नड़ फिल्म 'घटश्राद्ध' को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुन लिया गया है। एफएचएफ ने बताया कि यह फिल्म गिरीश कासरवल्ली की पहली फीचर फिल्म थी, जिसने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म को भारतीय न्यू वेव की सबसे अहम फिल्मों में से एक माना जाता है।

4 of 5
फिल्म 'घटाश्रद्धा' - फोटो : एक्स @FHF_Official
'घटश्राद्ध' को 81वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म यूआर अनंतमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में मीना कुट्टपा, नारायण भट्ट और अजीत कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। बता दें कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा 'मंथन' फिल्म को भी रिस्टोर किया गया था, जिसे कान फिल्म महोत्सव दिखाया गया था।

Anant Radhika Sangeet: मुकेश-नीता अंबानी ने संगीत में लूटी महफिल, परिवार संग 'दीवानगी दीवानगी' पर किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'माया मिरिगा' - फोटो : एक्स @FHF_Official
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने कुछ दिन पहले ही 'माया मिरिगा' फिल्म को रिस्टोर था। यह उड़िया भाषा की फिल्म है, जिसका निर्देशन नीरद मोहापात्रा ने किया था। इस फिल्म को बोलोग्ना में आयोजित हुए प्रतिष्ठित इल सिनेमा रिट्रोवेटो फेस्टिवल में दिखाया गया था। इस समारोह का आयोजन 22 जून, 2024 से 30 जून, 2024 तक हुआ था।

Tony Knight Passed Away: कॉमेडियन टोनी नाइट का 54 वर्ष की उम्र में निधन, इस दुर्घटना के कारण गई अभिनेता की जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें