अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। आज ही के दिन सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ शादी रचाई थी, लेकिन इसके अलावा आज का दिन सिद्धार्थ के लिए एक और मायने में खास है। आज ही के दिन सिद्धार्थ की पहली रोमांटिक फिल्म 'हंसी तो फंसी' रिलीज हुई थी, जिसे 10 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। दोनों स्टार्स ने इस फिल्म के 10 साल पूरा होने के जश्न खास अंदाज में मनाया।