फराह खान द्वारा निर्देशित 'तीस मार खां' साल 2010 की चर्चित फिल्मों में से एक रही थी। हालांकि, शानदार स्टार कास्ट और जबर्दस्त प्रचार के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। इन्हीं में से एक गाना 'शीला की जवानी' थी, जो खूब लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। यह गाना कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था, जो फिल्म में मुख्य हीरोइन थी, लेकिन क्या आप जानते है कि फिल्म की निर्देशक फराह खान 'तीस मार खां' में कैटरीना को शामिल नहीं करना चाहती थी? इसका खुलासा फराह ने एक साक्षात्कार में किया है।