फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, इस शो से लोगों को हंसाते आएंगे नजर

Sat, 02 Dec 2023 05:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
जाकिर खान देश के सबसे मशहूर कॉमेडियनों में से एक हैं। आज की पीढ़ी के लोगों को उनका अंदाज काफी ज्यादा पसंद आती है। अब तक कई शोज से वे दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश तक फैली है। इस बीच कॉमेडियन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 
Films: 'एनिमल' से पहले इन फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ जमी साउथ एक्ट्रेस की जोड़ी, पर्दे पर मचाया धमाल
विज्ञापन

2 of 5
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
वे जल्दी ही अपने आगामी शो से स्टैंडअप कॉमेडी में वापसी करने जा रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर जाकिर अपने नए शो से लोगों को हंसाते नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इस बार की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। उनके नए शो का नाम मन पसंद है जो सात दिसंंबर से स्ट्रीम किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जाकिर स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ एक अच्छे अभिनेता भी हैं। वेब सीरीज चाचा हमारे विधायक हैं से उन्होंने इस बात को साबित भी किया  है। इस सीरीज में फैंस को उनकी अदाकारी काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसके अलावा वे भुवन बाम की सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। 

4 of 5
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले जाकिर अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। वे केबीसी में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन के शो पर वे बता चुके हैं कि उनके पिता कम बोलते हैं, इसलिए वे चाहते थे कि उनका बेटा एक्सट्रोवर्ट बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayagraj News : जाकिर खान, स्टैंड अप कॉमेडियन। - फोटो : प्रयागराज
जाकिर के इस मुकाम तक पहुंचने में उनकी वर्षों की मेहनत है। वे बता चुके हैं कि संघर्ष के दिनों उन्हें कई बार शो से जाने के लिए कह दिया जाता था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और धीरे-धीरे इस विधा का आनंद लेते हुए कामयाबी के शिखर तक पहुंचे।
Panchak: माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की मराठी फिल्म का टीजर रिलीज, 'पंचक' के खौफ के साथ लगा कॉमेडी का तड़का
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें