कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
मैशेबल इंडिया से बात करते हुए कंगना ने बताया, "मैंने कई बार गाड़ी चलाने को सीखने की कोशिश की है, लेकिन दोनों बार जब मैं ड्राइविंग टेस्ट देने गई, तो मैं किसी न किसी चीज से टकरा गई। दीपिका पादुकोण और मैंने लगभग एक ही समय में बॉलीवुड में प्रवेश किया था, उनका डेब्यू 2007 में हुआ था। मेरा 2006 में। हम उस समय एक ही ड्राइविंग स्कूल में थे, उस समय हम दोनों बांद्रा में रहते थे।"