एकता कपूर
- फोटो : social media
एकता के करियर की बात करें तो उन्होंने एक मामूली नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की थी। पिता स्टार थे, लेकिन एकता ने पिता की मदद लिए बिना अपना करियर बुलंदियों तक पहुंचाया। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से एकता के शौक बचपन से ही पूरे किए जाते थे, लेकिन आगे चलकर एकता ने खूब पार्टी करनी शुरू कर दी। यह देखकर उनके पिता जितेंद्र ने उन्हें पॉकेट मनी देना बंद कर दिया। वहीं, से एकता के संघर्ष की कहानी शुरू होती है।