फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs Eid: टीवी के सितारों ने इस खास अंदाज में दी ईद की मुबारक! फैंस के लिए मांगी खुशियों की दुआ

Thu, 11 Apr 2024 03:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया


आज यानी 11 अप्रैल को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक महीने तक रोजा रखने के बाद सभी रोजेदार ईद का जश्न मनाते हैं और उनकी खुशी में वे लोग भी शामिल होते हैं जिन्होंने रोजा नहीं रखा होता है। ईद के इस खूबसूरत मौके पर कई टीवी सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस को ईद मुबारक कहा है। आइए आपको भी बताते हैं---
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस को ईद मुबारक कहा है। अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडस पर लिखा है 'ईद मुबारक, प्यार, रोशनी और शांति आप सभी के जीवन में रहे।'
विज्ञापन

3 of 6
करणवीर बोहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन पर निगेटिव किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी ईद मुबारक कहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने फैंस को ईद मुबारक कहने के लिए अपने शो 'कबूल है' के एक लुक को साझा किया है।

4 of 6
अर्जुन बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं टेलीविजन के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने एक वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में अर्जुन अपने फैंस से ईद की मुबारकबाद बोलते देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

5 of 6
हितेन तेजवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी जगत में पॉवर कपल के नाम से मशहूर हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने भी अपने फैंस को ईद मुबारक कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शमा सिंकदर - फोटो : इंस्टाग्राम
महशूर अभिनेत्री शमा सिंकदर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस को ईद मुबारक कहा है। उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें