अजय देवगन स्टारर मैदान सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी सामने आनी शुरू हो गई है। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने मंगलवार को पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन किया था, जहां इंडस्ट्री के ढेरों कलाकार पहुंचे, लेकिन यह पहला मौका नहीं था, जब किसी फिल्म की पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग की गई हो। इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों का पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग आयोजित किया जा चुका है। इस दौरान इन फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई भी की थी। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।