फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: बॉलीवुड में दिखी ईद की रौनक, आमिर ने बांटी मिठाई तो इन सितारों ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

Thu, 11 Apr 2024 01:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोहा अली खान, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। हर त्योहार पर बॉलीवुड में भी खूब रौनक देखने को मिलती है। इस अवसर पर भी तमाम सितारे खुशियां मना रहे हैं। त्योहार के रंग और उमंग के बीच फिल्मी हस्तियां ने अपने प्रशंसकों को ईद की बधाई दी है। आज सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई संदेश साझा किए हैं। आइए देखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान, जुनैद और आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
ईद के अवसर पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपने दोनों बेटों-जुनैद और आजाद के साथ नजर आए। आमिर, जुनैद और आजाद तीनों पैपराजी से मिले और साथ में फोटो खिंचवाई। इस बीच आमिर खान ने मिठाई भी बांटी। तीनों पिता-पुत्र सफेद रंग के कुर्ते पाजामें नजर आए।  
विज्ञापन

3 of 5
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा अली खान ने भी ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह बेटी इनाया के साथ नजर आ रही हैं। लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस में सोहा बला की खूबसूरती लग रही हैं। 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी ईद की बधाई दी है। उनके अलावा शाहिद कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईद की बधाई देते हुए पोस्ट साझा की है। साथ ही मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी ने भी ईद पर मुबारकबाद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ईद पर सलमान खान ने भी पोस्ट साझा किया है। उन्होंने न सिर्फ फैंस को मुबारकबाद दी है, बल्कि ईदी भी दे दी है। सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म के नाम का एलान किया है। यह फिल्म अगली ईद पर धमाका करेगा। इस फिल्म का नाम होगा 'सिकंदर'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें