बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों प्रशंसक बनाए हैं। अभिनेता की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन खिलाड़ी कुमार के फैंस में फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज देखने को मिला है। यही नहीं, अभिनेता के प्रशंसक उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन फिल्म के पोस्टर की पूजा करते नजर आ रहा है।