अपने शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचाने जाने वाली रुपाली को हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। इस शो में अपने किरदार की लोकप्रियता के बदौलत अनुपमा अपने दर्शकों के बीच हमेशा सराहना बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में, रुपाली गांगुली का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला डॉक्टर पर दिए अपने बयान को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।