फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Family Film Directors: फैमिली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं ये निर्देशक, सभी का है अलग अंदाज

Thu, 27 Jun 2024 06:34 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फैमिली फिल्में बनाने वाले निर्देशकों की बात सूरज बड़जात्या के बिना अधूरी रह जाएगी। सूरज बड़जात्या अपने करियर में 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', 'विवाह', 'मैंने प्यार किया' और 'प्रेम रतन धन पायो' समेत कई फिल्में बना चुके हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म निर्देशक - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में पारिवारिक फिल्मों की भरमार हैं। इंडस्ट्री में हमेशा से परिवार आधारित फिल्में बनती आई हैं, जिनमें पारिवारिक मूल्यों और परिवार के लोगों के साथ संबंधों के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। नागेश कुकुनूर, सूरज बड़जात्या, मीरा नायर और करण जौहर फैमिली ड्रामा फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सभी अपने ही अंदाज में कहानी को बयां करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मीरा नायर - फोटो : इंस्टाग्राम @pagliji
मीरा नायर

मीरा नायर एक ऐसी फिल्म निर्देशक हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हैं। उनकी फिल्में काफी संवेदनशील और लीक से हटकर होती है। उनकी फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ और ‘द नेमसेक’ इसी बात का नमूना है। फिल्मों के अलावा वो डॉक्यूमेंट्री के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने भ्रूण हत्या पर 'चिल्ड्रन ऑफ ए डिजायर्ड सेक्स' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
नागेश कुकुनूर - फोटो : इंस्टाग्राम @nageshkukunoor
नागेश कुकुनूर

मीरा नायर की तरह नागेश कुकुनूर का सिनेमा भी अलग किस्म का है। उनकी पहली फिल्म ‘हैदराबाद ब्लूज’ थी। इसके बाद उन्होंने 'इकबाल', 'डोर', 'धनक' और 'लक्ष्मी' समेत कई फिल्में बनाई। नागेश कुकुनूर की फिल्में भी संवेदनशील मुद्दों से भरी होती है, जिनमें किरदारों की भावनाओं को करीब से दिखाया जाता है।

Kooki Movie Review: हिंदी सिनेमा को मिली कम उम्र की बेहतरीन अदाकारा, रितिशा का अभिनय ‘कूकी’ का असली करिश्मा

4 of 5
करण जौहर  - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर 

करण जौहर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। करण ने पारिवारिक ड्रामा और रोमांटिक फिल्में बनाकर अपनी पहचान बनाई हैं। कुछ कुछ होता है, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, 'माई नेम इज खान' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं।

Vyjayanthi Movies: 'कल्कि 2898 एडी' से पहले वैजयंती मूवीज ने दिया इन फिल्मों का खजाना, कहानी के दम पर जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम @rajshrifilms
सूरज बड़जात्या

फैमिली फिल्में बनाने वाले निर्देशकों की बात सूरज बड़जात्या के बिना अधूरी रह जाएगी। सूरज बड़जात्या अपने करियर में 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', 'विवाह', 'मैंने प्यार किया' और 'प्रेम रतन धन पायो' समेत कई फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्मों में अक्सर पारिवारिक संबंधों और उनसे जुड़े मूल्यों को दिखाया जाता हैं।

Raayan: 'रायन' के प्रशंसकों को मिला एक और बड़ा तोहफा, उत्साह बढ़ा रहा धनुष की फिल्म का नया पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें