फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chander Bahl Passed Away: दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने वाले निर्देशक का निधन, संगीतकार हंसराज बहल के बेटे

Fri, 01 Mar 2024 02:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक चंदर हंसराज बहल का निधन हो गया है। वे हिंदी और पंजाबी फिल्मों के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हंसराज बहल के बेटे थे।
विज्ञापन
चंदर हंसराज बहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर निर्देशक चंदर हंसराज बहल का निधन हो गया है। उन्होंने कई हिंदी और गुजराती धारावाहिकों का निर्देशन किया था। वे मशहूर संगीत निर्देशक हंसराज बहल के बेटे थे। 'जननी' और 'पिया का घर' उनके मशहूर सीरियल हैं। उन्होंने वर्ष 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' का निर्देशन किया।

विज्ञापन

Kriti Sanon: निर्माता बन उत्साह से भरीं कृति सेनन, बोलीं ‘अच्छा मौका नहीं मिले, तो अपने लिए खुद बना लो’

दीपिका चिखलिया की डेब्यू फिल्म का किया निर्देशन
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने का श्रेय चंदर हंसराज को जाता है। चंदर हंसराज ने 'रामायण' सीरियल फेम अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की डेब्यू फिल्म 'सुन मेरी लैला' का निर्देशन किया था। यह फिल्म 1983 में आई थी। दीपिका के अलावा इसमें राज किरण, टीपी जैन, बीरबल और मधु मल्होत्रा जैसे सितारे भी नजर आए।
विज्ञापन

Maamla Legal Hai Review: रवि किशन की जगमगाहट में पोशम पा का टीनोपाल, नेटफ्लिक्स ने बनाई अनोखी हिंदी कॉमेडी
विज्ञापन


कौन थे हंसराज बहल? 
हिंदी और पंजाबी फिल्मों के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हंसराज बहल के बेटे चंदर हंसराज ने निर्देशन की दुनिया में अपना नाम कमाया। उन्होंने कई चर्चित धारावाहिकों का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने गुजराती भाषा के शो का भी निर्देशन किया। 
Karan Johar: प्राइम वीडियो की आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर आया, शानदार दिखा करण जौहर का अंदाज

मिथुन की फिल्म का किया निर्देशन
चंदर हंसराज बहल ने 'हुकूमत जट दी' और 'दर्द ए दिल' का भी डायरेक्ट किए। टीवी धारावाहिकों के अलावा चंद्र हंसराज बहल ने फिल्मों का भी निर्देशन किया। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म सुन सजना (1982) का निर्देशन किया था।
Anant Radhika Pre Wedding: पीएम के वेड इन इंडिया को अंबानी परिवार का समर्थन, जामनगर चुनने के ये हैं मुख्य कारण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें