फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Newz BOGO: विक्की कौशल को मंडे टेस्ट में पास कराने के लिए धर्मा का जुगाड़, एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री

Mon, 22 Jul 2024 07:30 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बैड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया @DharmaMovies
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों को प्यार मिल रहा है। 'बैड न्यूज' साल 2019 में आई फिल्म  'गुड न्यूज' की सीक्वल है, लेकिन इस फिल्म की कहानी 'गुड न्यूज' से काफी अलग है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए फिल्म के मेकर्स एक नए ऑफर के साथ आए हैं। आइए जानते हैं धर्मा प्रोडक्शन किस तरह से विक्की कौशल की इस फिल्म को प्रमोट कर रही है। 


विज्ञापन

2 of 5
बैड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया @DharmaMovies
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत की। वहीं सोमवार को भी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले इसलिए 'बैड न्यूज' के मेकर्स ने एक टिकिट के साथ एक फ्री टिकिट देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

3 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की जबरदस्त केमिस्ट्री उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के गाने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर जादू चलाने में कामयाब रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि विक्की कौशल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जादू चला पाएगी या नहीं। 

4 of 5
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' हेटेरोपेटरनल सुपरफेकंडेशन के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की कहानी विक्की, तृप्ति और एमी के आस-पास बुनी गई है। 'बैड न्यूज' में तृप्ति सलोनी बग्गा और विक्की कौशल अखिल चड्ढा के किरदार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
बैड न्यूज' एक कॉमेडी फिल्म है जिसे ज्यादातर दर्शकों ने एनटेरटेनिंग बताया है। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत करती नजर नहीं आ रही है। इसी वजह से धर्मा प्रोडक्शन ने एक टिकिट के साथ एक फ्री टिकिट का प्रलोभन देकर दर्शकों को सिनेमाहॉल तक लाने की योजना बना रही है। अब देखना दिलचप्स होगा कि उनकी यह योजना कितनी सफल होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें