कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसी साल जून में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ से भी फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ पहले दिन काफी पीछे रही। निर्देशक नाग अश्विन की दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन व कमल हासन जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 95.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म के तेलुगु संस्करण ने पहले दिन 65.80 करोड़ रुपये ही कमाए थे, लेकिन फिल्म के हिंदी संस्करण का कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये और तमिल संस्करण का कलेक्शन 4.5 करोड़ रुपये रहा था। यहां तक कि फिल्म ने मलयालम में भी 2.20 करोड़ रुपये कमा लिए थे।