सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में बॉलीवुड आइकन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के रूप में अपने बचपन के बारे में बात की। एक इंटरव्यू में जब उनसे बॉलीवुड परिवार में पले-बढ़े होने के अपने अनुभव के बारे में पूछा गया, तो सोनाक्षी ने कहा, "ईमानदारी से, जब लोग मुझसे यह पूछते हैं, तो मुझे नहीं पता कि क्या कहना है क्योंकि मेरा मानना है कि यह किसी और के बचपन की तरह ही नॉर्मल था।"