फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' के नए गाने पर आया दिलचस्प अपडेट, इस दिन रिलीज होगा ओपनिंग सॉन्ग 'आयुध पूजा'

Fri, 13 Sep 2024 04:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवरा ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम:@jrntr
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है। फिल्म के तीन गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। वहीं, अब फिल्म के चौथे गाने के बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है। दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निर्माता समय-समय पर फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक और मजेदार अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @devaramovie
इससे पहले फिल्म की टीम ने पोस्ट साझा करते हुए इसके बहुप्रतीक्षित गाने के बारे में बताया था, जो फिल्म का ओपनिंग सॉन्ग होने वाला है। साथ ही उसका खुलासा भी किया गया था। 'देवरा' की टीम एक हाई-वोल्टेज गीत की शूटिंग पूरी कर चुकी है, जिसका शीर्षक है 'आयुध पूजा'। इसकी एक झलक भी निर्माताओं ने प्रशंसकों के साथ साझा की थी। वहीं, अब इस गाने की रिलीज की तारीख के बारे में जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

3 of 5
देवरा ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
लंबे समय से मेकर्स आयुध पूजा गाने को लेकर चर्चा में हैं और गीतकार रामजोगय्या शास्त्री की ओर से मिली ताजा जानकारी के अनुसार यह बहुप्रतीक्षित गाना अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। गीतकार ने आगे कहा कि यह गाना देशभर में धूम मचा देगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस गाने में सैफ अली खान और एनटीआर एक साथ नजर आएंगे। उम्मीद है कि 'आयुध पूजा', इस गाने को लेकर की जा रही चर्चाओं पर खरी उतरेगी।
 

4 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस गाने में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। मिक्कीलिनेनी सुधाकर और कोसाराजू हरि कृष्णा द्वारा निर्मित इस हाई-बजट एंटरटेनर का साउंडट्रैक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इससे पहले निर्माताओं ने एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए हथियार की एक तस्वीर साझा की थी। हथियार काफी आकर्षक लग रहा था। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया था, 'आयुध पूजा के पल..अब 'देवरा' के साथ अपना रास्ता बना रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा ट्रेलर - फोटो : एक्स- DevaraMovie
'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें