फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: जब आलिया भट्ट ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की तारीफ की थी, बोलीं- सबसे क्यूट

Fri, 13 Sep 2024 03:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों आलिया अपनी आगामी फिल्म जिगरा को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में आलिया वेदांग रैना के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। इसी बीच आलिया भट्ट का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की तारीफ कर रही हैं और उन्हें सबसे क्यूट व्यक्ति बताया था।
 
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट-इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, iakpataudi

2 of 5
आलिया भट्ट-इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, iakpataudi
दरअसल, कॉफी विद करण शो पर जब 2022 में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गए थे, तब आलिया ने सैफ के बेटे इब्राहिम के बारे में कहा था कि वह सबसे ज्यादा क्यूट इंसान हैं। आगे आलिया ने इब्राहिम अली खान के लिए कहा था कि  उन्हें अब तक मिले सभी लोगों में सबसे प्यारे व्यक्ति (इब्राहिम) हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट-इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, iakpataudi
यही नहीं बल्कि करण के शो के दौरान आलिया ने इब्राहिम का मैसेज भी पढ़कर सुनाया। मैसेज पढ़ते हुए आलिया ने कहा, "आपको व्यक्तिगत रूप से मैसेज भेजने के लिए समय निकालना पड़ा (जिस पर रणवीर और केजेओ अपनी हंसी रोक नहीं पाए)। आलिया की इस बात कर रणवीर ने कहा ''क्योंकि आप (आलिया) जीवन में जेफ बेजोस से भी ज्यादा व्यस्त हैं" 
 
4 of 5
आलिया भट्ट-इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, iakpataudi
आलिया ने आगे इब्राहिम का मैसेज पढ़ा, "गंगू के रूप में आप बहुत अच्छी हैं और रानी के रूप में आपको देखना और फिर यह फिल्म देखना। यह कहना सही होगा कि आप खुद को आसानी से ढाल लेती हैं। आप बहुत अच्छी, देश की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हैं।" इब्राहिम के इतने प्यारे और मजेदार मैसेज को सुनकर रणवीर सिंह और करण जौहर जोर-जोर से हंसने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट-इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, iakpataudi
काम की बात करें तो आलिया भट्ट अपनी फिल्म जिगरा की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह अभी हाल ही में एक नन्हीं परी के पापा बने हैं। वह जल्द ही सिंघम अगेन, डॉन 3 के अलावा कई फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं। इब्राहिम ने काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ सरजमीन फिल्म की शूटिंग कर ली है। 
Siddhant Mrunal: संजय लीला भंसाली की 'तुम ही हो' होगी रोमांटिक फिल्म? दिखेगी सिद्धांत-मृणाल की जोड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें