डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, 11वें कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 111.83 करोड़ रुपये हो गई थी, जिसके साथ फिल्म ने टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 की कमाई को पीछे छोड़ दिया था, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 110.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, 12वें दिन भी फिल्म 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बीते दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आई थी। बुधवार यानी 13वें फिल्म ने गिरावट के साथ 1.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 14वें दिन भी गिरावट के साथ 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की थी।