फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya 44: 'सूर्या 44' के सेट पर घायल हुए सूर्या, फिल्म के निर्माता राजशेखर पांडियन ने साझा किया हेल्थ अपडेट

Fri, 09 Aug 2024 05:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorsuriya
साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म 'कंगुवा' को लेकर चर्चा में बने हैं। वे फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दूसरी तरफ अभिनेता अपनी नई फिल्म 'सूर्या 44' की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। हालांकि, अब अभिनेता से जुड़ी परेशान करने वाली खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सूर्या को हल्की चोट लग गई। इस खबर के बाद से अब अभिनेता के प्रशंसक परेशान हो गए हैं और उनकी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
दरअसल, सूर्या को 'सूर्या 44' की शूटिंग के दौरान सिर पर हलकी सी चोट लगी। इस घटना के बाद फिल्म का निर्माण अस्थायी रूप से रोक दिया गया। 9 अगस्त को निर्माता राजशेखर पांडियन ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों को सूर्या की सलामती का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ अभिनेता का हेल्थ अपडेट साझा किया। पोस्ट साझा करते हुए निर्माता ने लिखा, 'प्रिय अनबाना फैंस, यह एक मामूली चोट थी। कृपया चिंता न करें, आपके प्यार और प्रार्थनाओं से सूर्या अन्ना बिल्कुल ठीक हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorsuriya
रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्या की चोट मामूली है। ऊटी के एक अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है। इसके चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित 'सूर्या 44' का दूसरा शेड्यूल इस महीने की शुरुआत में ऊटी में शुरू हुआ था। इस हादसे के घटित होने तक निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहा था।

4 of 5
सूर्या 44 - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorsuriya
28 मार्च को निर्माताओं और सूर्या ने 'सूर्या 44' का पहला पोस्टर जारी किया। पोस्टर में एक कार दुर्घटना और एक पेड़ में घुसा हुआ तीर दिखाया गया। पोस्टर में टैगलाइन 'लव लाफ्टर वॉर' दिखाई गई है। पोस्टर के साथ सूर्या ने कैप्शन दिया, 'नई शुरुआत। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरी ओर सूर्या अपनी अखिल भारतीय फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह खूनी पीरियड ड्रामा सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित है और इसे एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसे 300 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े बजट पर तैयार किया गया है। यह फिल्म बॉबी देओल की साउथ डेब्यू भी है। सूर्या और बॉबी के अलावा, इसमें दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें